शहर की वैदिक एस्ट्रोलॉजर डॉ. चारवी ठाकुर को मिसेज कश्मीर 2026 के खिताब से सम्मानित….
चंडीगढ़, 4 अप्रैल 2026: आध्यात्म और ज्योतिष से जुड़े भव्य आयोजन “अमृत वर्षा अवार्ड्स–4” का सफल आयोजन मिरेकल ऑफ एस्ट्रोलॉजी , चंडीगढ़ की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट डॉ. चारवी ठाकुर के नेतृत्व में श्रीनगर, जम्मू एंड कश्मीर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष और आध्यात्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में मिसेज और मिस्टर कश्मीर 2026 प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट यूथ प्रेसिडेंट, बीजेपी श्रीनगर, यश परीमू ने कार्यक्रम की आयोजक डॉ. चारवी ठाकुर को मिसेज कश्मीर 2026 के खिताब से सम्मानित करते हुए उन्हें ताज पहनाकर नवाज़ा। वहीं, प्रतियोगिता में मिस्टर कश्मीर 2026 का खिताब बीजेपी श्रीनगर के प्रवक्ता लियाकत अली को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजक एवं प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिष डॉ. चारवी ठाकुर ने ज्योतिष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला विज्ञान है। यह हमें हमारे कर्म, समय और संभावनाओं को समझने में सहायता करता है।
उन्होंने आगे कह कि आज के दौर में, जब अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं, ज्योतिष व्यक्ति को मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। इसका सकारात्मक प्रभाव व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
मुख्य अतिथि यश परीमू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ते हैं। डॉ. चारवी ठाकुर द्वारा किए गए प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट यूथ प्रेसिडेंट, बीजेपी श्रीनगर, यश परीमू; बीजेपी प्रवक्ता एवं “सत्यमेव जयते” ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट प्रेसिडेंट लियाकत अली; तथा बीजेपी युवा नेता एवं “सत्यमेव जयते” ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की स्टेट जनरल सेक्रेटरी सादिया यासीन शाह उपस्थित रहीं। इसके साथ ही लाल चौक स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अजय शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


