लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हिंदू पर्व महासभा द्वारा मंदिरों के आगे मांगने वाले भिखारी हटाने की मांग…..

चंडीगढ़ ( )हिंदू पर्व महासभा (पंजीकृत) चंडीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं कमलेश चंद्र सूरी महासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की चंडीगढ़ में मंदिरों के आगे मांगने वाले भिखारी खड़े रहते हैं जिसमें ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं, लड़कियां व बच्चे शामिल है जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है और वह मन्दिरों के आगे अक्सर आपस में लड़ते व चिल्लाते रहते है जिससे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में अंदर जाने हेतु एवं पार्किंग के लिए काफी मुश्किले आती है। सामान्यतय वह आने वाले श्रद्धालुओं के पीछे भागते हैं और मांगते हुए उनके सामान छीनने/ झपटने का प्रयास करते हैं भिखारियो यह बर्ताब और इनकी बढ़ती संख्या देखकर चंडीगढ़ के मंदिर सभाओ को यह डर रहता है कि कहीं कोई उनके मंदिरों की रेकी तो नहीं कर रहा। इसके अतिरिक्त भविष्य में मंदिरों में चोरी का भी डर लगा रहता है पर्व महासभा अध्यक्ष अरोड़ा एवं सूरी ने कहा कि आगामी दिनों मे मांगने वालों भिखारीयो को हटाने हेतु चंडीगढ़ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियो से चंडीगढ़ के सभी मंदिरों के आगे से अधिक से अधिक पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए महासभा की और से पत्र लिख कर तुरंत आवश्यक, सख्त एवं उचित कदम उठाने और मंदिरों की सुरक्षा हेतु मांग भी की जायेगी

ताकि भविष्य में मंदिरों में कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके तब तक उन्होंने प्रशासन से मांग की है की तुरंत इस समस्या को संज्ञान में कर उचित कार्यवाही की जाए