लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राईसिटी बनेगा फैशन का हॉटस्पॉट, ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक सीज़न-2’ 29 मार्च को….

ज़ीरकपुर, 29 मार्च 2026: ट्राईसिटी में ग्लैमर और फैशन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। रॉयल पार्क रिज़ॉर्ट, ज़ीरकपुर में 29 मार्च को ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक सीज़न-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के उभरते और प्रोफेशनल मॉडल्स अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।

इस मेगा इवेंट का आयोजन एसजी प्रोडक्शन व प्रीति अरोड़ा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम में मॉडलिंग वर्कशॉप, ग्रैंड फैशन शो, प्रोफेशनल फोटोशूट, नेटवर्किंग सेशन और मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने, अपने हुनर को निखारने और बड़े प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने का शानदार मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह इवेंट नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें प्रोफेशनल ग्रूमिंग और बेहतरीन एक्सपोज़र भी प्रदान करेगा।

ग्लैमर, टैलेंट और अवसर—तीनों का शानदार संगम इस इवेंट में देखने को मिलेगा, जो ट्राईसिटी को फैशन इंडस्ट्री का नया हॉटस्पॉट बनाने की ओर एक बड़ा कदम साबित होगा।