लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

क्लास फोर युनियन के प्रधान का चुनाव असंवैधानिक व अवैध : अशोक कुमार ( पूर्व प्रधान)….

चंडीगढ़ 🙁 )‌ क्लास फोर ईमपलाॅईज युनियन, एजुकेशन डिपार्टमैंट ” यूनियन के सीनीयर उप प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह, उप प्रधान श्री श्याम शंकर जी, प्रचार सचिव श्री राम सुन्दर जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रसोतम जी, और यूनियन के पूर्व प्रधान श्री अशोक कुमार जी, तथा यूनियन के सभी मैमबर दिनांक 13/3/2026, को बाल्मीकि मंदिर परिसर में यूनियन की हुई मिटींग की कार्य प्रणाली की कडे शब्दो में आलोचना व निंदा करते हैं।

बाल्मीकि मंदिर परिसर में गिने चुने मैंबर्स में प्रधान अन्नू कुमार द्वारा स्वयं को सर्वसम्मति से पुनः प्रधान चुने जाने की प्रक्रिया को एक्सिक्यूटिव मैंबर्स द्वारा असंवैधानिक व अवैध घोषित किया जाता है।

क्लास फोर युनियन की 32, मैंबरीय एक्सिक्यूटिव बाडी ने प्रधान अन्नू कुमार द्वारा कुछ चहेते मैंबर्स के साथ मिलकर बिना एजेंडा या सूचना दिए की गई मीटिंग को नाजायज वा एकतरफा बताया ।

क्लास युनियन के संस्थापक व मौजूदा सलाहकार तथा यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि युनियन के संविधान की धारा 13 , मुताबिक चुनाव प्रक्रिया हर दो वर्ष के बाद संवैधानिक तरीकों से की जाती है व जिसकी सूचना चुनाव से पूर्व शिक्षा विभाग तथा लेबर कमिश्नर आफिस को लगभग एक महीना पहले एजेंडा भेज कर की जाती है ।

एजेंडा में सूचना भेजने के पश्चात् प्रधान पद के प्रत्याशियों के नाम लिए जाते हैं व उन प्रत्याशियों द्वारा अपना प्रचार किया जाता है व नामांकन वापस लेने की तिथि भी तय की जाती है ।‌

अगर प्रधान पद के लिए एक से ज्यादा प्रत्याशी हों तो चुनाव की तिथि तय की जाती है जिसकी सूचना शिक्षा विभाग व लेबर कमिश्नर आफिस को भेजी जाती है तथा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आफिस से चुनाव की देखरेख के लिए नुमाइंदे की मांग भी की जाती है ।

युनियन के संविधान के अनुसार अगर दो से ज्यादा प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेते हैं उसी स्थिति में ही सर्वसम्मति से चुनाव करवाए जा सकते हैं ।

राकेश कुमार उप प्रधान ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर में कल करवाए गए इस सर्वसम्मति से चुनाव में संवैधानिक तरीके का उल्लंघन कर कुछ शरारती तत्वों ने निजी स्वार्थ के लिए युनियन का दुर‌उपयोग करने का प्रयास किया है ।

गुरप्रीत सिंह, सीनियर उप प्रधान ने बताया कि ट्रेड यूनियन एक्ट व युनियन के संविधान के मुताबिक कि अगर युनियन के कुल मैंबर्स में से तीन -चौथाई बहुमत के साथ ही सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिया जा सकता है जिसका कल भरपूर उल्लंघन किया गया ।

कल की गई मीटिंग में धोखे से कुछ गिने चुने मैंबर्स व चहेतों को बुलाकर पुनः प्रधान चुने जाने की प्रक्रिया को एक्सिक्यूटिव बाडी द्वारा एक षड्यंत्र बताया गया व तानाशाही तरीकों से स्वयंभू नेताओं द्वारा युनियन हथियाने की एक विफल कोशिश क़रार दिया गया ।

पूर्व प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि जल्द ही युनियन के सभी मैंबर्स की एक मीटिंग बुलाई जाएगी जिसमें इस तानाशाही प्रकिया को अवैध घोषित कर सूचना शिक्षा निर्देशक को की जाएगी ।

एक्सिक्यूटिव बाडी ने अंततः यह निर्णय लिया की इस फर्जी प्रधान के अधीन कोई भी मैंबर कार्य नहीं करेगा।

मीटिंग में युनियन के मुख्य पदाधिकारियों ने सलाहकार, सीनियर उप प्रधान,उप प्रधान व प्रचार सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया ।

निवेदक,

अशोक कुमार (प्रचार सचिव व पूर्व प्रधान)

क्लास फोर ईमपलाॅईज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमैंट यू टी चंडीगढ़।

फोन नंबर 9915566979 ,