लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गैस सिलेंडरों की अचानक बड़ी कीमतों के ख़िलाफ़ आपकी आवाज पार्टी  का हल्ला-बोल! एवं जोरदार प्रदर्शन पार्टी अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान …

वार्ड नंबर 14 के स्थानीय लोगों द्वारा देश की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। और नारे बाजी की इस दौरान आपकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री प्रेमपाल चौहान ने  कहा है कि देश की जनता पहले ही मंहगाई की मार से परेशान थी और उसके बाद अचानक घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाने से पूरे देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही हैं ।

आज गरीब आदमी के घर का चूल्हा बंद हो गया है ।

लोग हजारों की संख्याओं में लाइनों में खड़े है।

और मोदी सरकार आँखे बन्द कर के सब कुछ ठीक बता

कर देश की जनता को गुमराह कर रही है ।

यह बहुत ही दुखद बात है ।

देश के प्रधानमंत्री देश की जनता की उम्मीदों से पूरी तरह फेल हो चुके हैं।

चाहे बेरोज़गारी हो या मंहगाई हर तरफ से गरीब ही मर रहा है।

प्रेमपाल चौहान ने पंजाब के गवर्नर महामहिम श्री गुलाबचंद कटारिया जी से अपील करते हुए कहा है कि आप प्रशासन को सख्त हिदायत दे ताकि गैस सिलेंडरों के लिए लोगों को लम्बी लम्बी लाइनों में खड़ा होना ना पड़े ।गैस सिलेंडरों की अचानक कमी से लोगों के घरों का चूल्हा बंद हो गया है।

इससे चंडीगढ़ का माहौल खराब हो रहा है ।

पहले तो गरीब आदमी को रोजगार के लिए लेबर चौक पर सारा सारा दिन खड़ा होने के बाद भी मजदूरी नहीं मिल रही है ।

उसके बाद गैस सिलेंडरों के लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है प्रेमपाल चौहान का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को अपनी कुर्सी छोड़ कर लोगो के बीच में जाना चाहिए।

ताकि लोग संयम बनाए रखें और किसी तरह से माहौल खराब ना हो पाए। आपकी आवाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमपाल

चौहान की माग है कि चंडीगढ़ की सभी गैस एजेंसियों प्रशासन की तरफ से सख्त हिदायत दी जाए ताकि जनता परेशान ना हो ।

आज का प्रदर्शन वार्ड नंबर 14 के अध्यक्ष शाहनूर चौधरी एवं वार्ड नंबर 15 के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की तरफ से रखा गया था। इस दौरान महासचिव वीरेन्द्र कुमार सूद

एडवोकेट जीवा राज एडवोकेट अमित कुमार गौतम दीपक कुमार शशि कुमार मीरा पाठक अनोखे लाल राजदुलारी यशोदा देवी मौजूद रहे

निवेदन करता

श्री प्रेमपाल चौहान

9815485364

राष्ट्रीय

अध्यक्ष एवं संस्थापक