लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हास्य कलाकार एवं गायिका कंचन भल्ला ने दर्शकों को खूब हंसाया और कई गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी…

चंडीगढ़, 7 फरवरी 2026: संगीत, प्रेम और सौहार्द के रंगों में सजी ‘वेलेंटाइन संगीत वर्षा’ क्राओके गायन कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ नारी एकता संगठन द्वारा कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर 40ए, चंडीगढ़ में किया गया। संगीतमय माहौल, मधुर स्वरों की बहार और-नृत्य के समावेश ने इस सांस्कृतिक संध्या को श्रोताओं के लिए यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश कुमारी गणेश ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से किया और खूब प्रशंसा बटोरी। इस दौरान उनके साथ गुरदीप कौर एवं मीनू ने संगत की।

कार्यक्रम की प्रस्तुति गायिका एवं हास्य कलाकार कंचन भल्ला ने दी। उन्होंने सधी हुई गायकी, दिल को छू लेने वाले फिल्मी गीतों और बीच-बीच में हास्य प्रस्तुतियों से सभागार को सुरों और ठहाकों से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कंचन भल्ला की मधुर प्रस्तुति ‘आंखों से जो उतरी है दिल में’; दिल है छोटा सा’ प्रस्तुत किया,से हुई। इसके बाद उन्होंने एक भजन ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’; जिसने पूरे वातावरण को सुकून और आत्मीयता से भर दिया।

इसके पश्चात एक के बाद एक लोकप्रिय नग़मों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। विक्रमजीत ग्रोवर और कंचन ने ‘हाय रे हाय’, राम आनंद ने ‘इशारों को अगर समझो’, रेनू बेदी ने ‘बिजली गिरने मैं हूं आई’, कुलदीप मलिक और कंचन ने ‘मैं ना भूलूंगा’, जबकि अशोक राणा ने डम डम डिगा डिगा; विमला गुगलानी और कंचन ने ‘मन क्यों बहका रे’ गुरबख्श रावत ने देखा तैनू पहली पहली बार वे’; रिक्की सहगल ने जरा सा झूम लू में; कुलदीप मालिक और कंचन भल्ला ने मैं ना भूलूंगा; अशोक राणा और कंचन ने ‘ओ मेरा प्यार भी तू है’ जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन ‘किसी पत्थर की मूरत’, ‘तुमसे ओ हसीना’, ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’, ‘ए गुलबदन’ और ‘चलते-चलते मेरे ये गीत’जैसे लोकप्रिय गीतों के साथ हुआ, जिन पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद गुरबख्श रावत रहीं वहीं विशेष अतिथि के रूप में स्वर साधना कला फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर अशोक राणा; स्वर साधना कला फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप मलिक की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। संगठन की प्रेसीडेंट राजेश कुमारी गणेश ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

इस संगीत संध्या में लगभग 23 शौकीन गायकों ने भाग लिया और सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच का कुशल और प्रभावशाली संचालन विमला गुगलानी द्वारा किया गया एवं डॉ अनिता अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस सारे कार्यक्रम के आयोजन में गुरदीप कौर,सुषमा, मीनू, राज, सरला , शर्मिला , व पवना का विशेष सहयोग रहा।