लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न….

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप द्वारा 8 फरवरी को एनुअल सेरेमनी एवं प्री-वैलेंटाइन पार्टी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खास आयोजन में ट्राईसिटी की 50 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए महिलाओं के लिए डांस, मनोरंजक गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस रंगारंग आयोजन में चंडीगढ़ की कई जानी-मानी सामाजिक, मीडिया एवं प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें समाजसेवी जगजीत कहलों, आशा कहलों, नीलिमा अरोड़ा, समाजसेवी एवं उद्योगपति रोहित जिंदल, सन्ना, समाजसेवी अंजना, गोविंद परवाना, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किरणजीत कौर झंडू सहित

रामेश गिलहोत्रा (एडिटर – हरियाणा न्यूज फ्लैश) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की एक अहम खासियत यह भी है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नए चेहरों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि भविष्य में वे ग्रुप के कार्यभार को प्रभावी ढंग से संभाल सकें। इसके साथ ही इस वर्ष स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप के नए ब्रांड एंबेसेडर भी चुने जाएंगे, जो पूरे साल ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन में ‘वैलेंटाइन क्वीन’ का चयन भी किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की फाउंडर प्रीति अरोड़ा ने बताया कि—

“यह दिन प्यार, आपसी सम्मान और सकारात्मक सोच को समर्पित है। हम इस आयोजन को पूरे प्रेम और उत्साह के साथ मनाएंगे।”

कुल मिलाकर, स्टार ऑफ ट्राइसिटी का यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, नए नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द का भव्य मंच साबित होने जा रहा है।