लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नशा-मुक्त भारत अभियान सरकारी आदर्श उच्च विद्यालय, सैक्टर 34-सी, चण्डीगढ़ में आयोजित किया….

नशा-मुक्त भारत अभियान में श्री अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान की ओर से आज सरकारी आदर्श उच्च विद्यालय, सैक्टर 34-सी, चण्डीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बच्चों को नशा से बचने का बहुत सुन्दर संदेश दिया। नशे के सेवन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति कमज़ोर हो जाती है।

श्री अनूप सरीन, श्री शाम लाल जी, मुख्य प्राध्यापक एवं श्री जसकिरन शेरगिल, वाइस प्रिंसीपल ने मुख्य अतिथि, श्री जसविन्दर सिंह, डी.एस.पी. का हार्दिक स्वागत किया।

श्री जसविन्दर सिंह ने अपने संदेश में बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक हों। यह देखा गया है कि घनिष्ठ मित्र ही नशे के लिए प्रेरित करते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी आदतें और शारीरिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से प्रण करवाया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगें।

इस अवसर पर डा. आशु वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक, परिवार कल्याण विभाग, चण्डीगढ़ ने बताया कि यदि कोई नशीली दवाओं के सेवन के लिए बाध्य करता है तो उसको सख्ती से मना करना चाहिए और अध्यापक या परिजनों को तुरंत सूचित करना चाहिए।

इस अवसर पर डा. धनेंद्र जौली, चिकित्सक, सैक्टर 45, चण्डीगढ़ ने “नशा नहीं अपनाएंगे – भारत को नशा-मुक्त बनाएंगे” का संकल्प दिलाया। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन खाना, पर्याप्त नींद लेना और तनाव का प्रबंधन करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर श्री देविन्दर पाल सहगल ने नशा मुक्त होने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

सभी बच्चे,बच्चियों ने नशे के खिलाफ स्लोगन पट्टियों को लहराया और “नशामुक्त भारत” बनाने का संकल्प लिया। श्री शाम लाल जी, मुख्य प्राध्यापक ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर सर्व श्री सतिन्दर कुमार, एस.एच.ओ. पी.एस.34; ASI संजय ANTF Team; HC रूपिंदरजीत सिंह, समावेश टीम PS-34; Sr. Ct. विपिन, समावेश टीम PS-34; L/C नेहा, समावेश टीम PS-34; Ct. युद्धवीर, Cyber Crime Cell Team; L/C सोनिया, Self Defence Team; भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से अशोक शर्मा; विशव गुप्ता; नरेश गोयल; भारत भूषण; नरिन्दर शर्मा एवं रमेश की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।