लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सावन के अंतिम सोमवार को भोले शंकर के जयकारों से गूंजा सिटी ब्यूटीफुल….

चंडीगढ़, 4 अगस्त:-पवित्र श्रावण मास, के चौथे और अंतिम सोमवार को सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की और समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के चारों पुजारी पंडित हरिकिशन, पंडित शैलेंद्र ,पंडित राहुल, पंडित गोपाल जी भी मौजूद रहे। शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की।

इस अवसर पर मंदिर में खीर मालपुए और जलेबियों का अखंड भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया।

मन्दिर के पुजारी पंडित गोपाल जी ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। आज चौथे सोमवार को भी सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी रही। सुबह लगभग 4 बजे मन्दिर का पट खुल गया और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से आज सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना की गई।

सनातन धर्म सभा के प्रेसिडेंट जतिंदर भाटिया ने बताया कि लंगर का आयोजन समुदाय में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देता है। खीर और मालपुए, सावन के महीने में विशेष रूप से बनाए जाते हैं और ये दोनों ही पकवान भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रेसिडेंट जतिंदर भाटिया सहित वित्त सचिव राकेश जोशी महासचिव सुशील सोबत, सचिव डीडी शर्मा, अशोक भगत, गुलशन निरंकारी, सुमित गुप्ता , के के अरोड़ा, बी बी साहीवाल,

संदीप शर्मा और अन्य पदाधिकारी सेहत बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और विश्व के कल्याण और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।