लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी द्वारा जगद्गुरु पंचाननंद गिरि जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया….

ढाकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल, शालीमार एन्क्लेव में आज बच्चों और स्टाफ ने परम पूज्य जगद्गुरु पंचाननंद गिरि जी का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे आनंद से “हैप्पी बर्थडे टू यू गुरुजी” गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। हवन की पूर्णाहुति पंडित बलवान भारद्वाज द्वारा सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर डा. सरबजीत कौर (संस्थापक एवं अध्यक्ष, तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी) ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और लड्डू व खीर पुड़े का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा “गुरुजी का आशीर्वाद हम सभी के साथ सदा बना रहेगा और यही हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।”

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी पिछले कई वर्षों से शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का ध्येय वाक्य है। “भिक्षा नहीं, शिक्षा दो”। इसी उद्देश्य के तहत सोसायटी जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें,यूनिफॉर्म,बैग, बोतल,टिफिन और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती है।

📌 संपर्क सूत्र :

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी

📞 86991 81001