लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्रिब्यून चौक के पश्चात् अगले चौराहों पर भी बने फ्लाईओवर : देवशाली….

चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर ट्रिब्यून चौक के पश्चात् इससे अगले तीन चौराहों पर भी फ्लाईओवर या अंडरपास बनाकर ट्रैफिक का सुचारु सञ्चालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गडकरी को लिखे पत्र में देवशाली ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए धनराशि स्वीकृत करने और शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने की घोषणा हेतु उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनने के पश्चात् ट्रिब्यून चौक पर तो ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन उससे आगे जीरकपुर फ्लाईओवर तक जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। ट्रिब्यून चौक का फ्लाईओवर बनने के बाद यह जाम अगले तीन चौराहों जिनमें औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 और रामदरबार चौक, विकासनगर और हल्लोमाजरा चौक तथा रायपुर खुर्द और बहलाना वाले चौक पर लगेगा और समस्या जस की तस बनी रहेगी।

देवशाली ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि जब तक ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चलता रहेगा, इसी कालावधि में अगले तीन चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति हेतु वहां भी फ्लाईओवर या अंडरपास का प्रावधान सुनिश्चित किया जाये। ताकि जैसे ही ट्रिब्यून फ्लाईओवर का कार्य संपन्न हो यातायात के सुचारु और निर्बाध सञ्चालन हेतु अगले चौराहों का कार्य भी प्रारम्भ किया जा सके।

देवशाली ने कहा कि आने वाले समय में वाहनों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी जिससे ट्रैफिक के सुचारु आवागमन को लेकर और अधिक समस्या उत्पन्न होगी। यदि समय रहते इसके निराकरण हेतु प्रयास नहीं किये गए तो यह समस्या अत्यधिक विकराल रूप धारण कर लेगी।