लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की ओर से भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 में रक्तदान शिविर का आयोजन….

चंडीगढ़। अमर क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।

रक्तदान शिविर का प्रारम्भ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रक्तदानियों के पास स्वयं जा जाकर प्रोत्साहित किया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने सभी रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह, पौधे और विशेष औषधीय प्रसाधन की किट जो टॉर्क कंपनी के बिजनेस मैनेजर मनीष शर्मा के सौजन्य से प्राप्त हुए देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाइट उपचार नेचर न्यूट्रीशन हीलिंग की डाइट कंसल्टेंट डॉक्टर कमलजीत कौर ने आहार विहार पर लोगों को जागरूक किया और खान पान के बारे में निःशुल्क परामर्श दिया। जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन के पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही ने पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ पौधों के महत्व को समझाया और निशुल्क औषधीय तथा फलदार पौधे भी वितरित किए। रक्तदान शिविर के आयोजक श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि हर वर्ष 23 जुलाई को अमर क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है।

इस प्रकार इस बार 22 वाँ रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सभा के उप प्रधान प्रदीप शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर नारद और प्रमुख सलाहकार लेखराज शर्मा, रवि कांत शर्मा, और राजेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।