लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लॉयन ललित बजाज बने लॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ (प्रॉस्पेरिटी) के अध्यक्ष……

चण्डीगढ़ : लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 321-एफ के अंतर्गत लॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ (प्रॉस्पेरिटी) के लिए लॉयन ललित बजाज को वर्ष 2025-26 की अवधि हेतु अध्यक्ष चुना गया है। क्लब की 16वीं चार्टर नाइट सेलेब्रेशन एवं नए अध्यक्ष लॉयन ललित कुमार बजाज और उनकी टीम का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट 321-एफ के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 एमजेएफ लॉयन अजय गोयल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर -2 एवं इंस्टॉलेशन अधिकारी एमजेएफ लॉयन नरेश कुमार गोयल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2006-07) एवं इंडक्शन अधिकारी एमजेएफ लॉयन आरके राणा, कार्यक्रम अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन टीके मैगजीन तथा क्लब के पदाधिकारीगण प्रेजिडेंट लॉयन मीता ठकराल, सचिव लॉयन रेनू मेहता व कोषाध्यक्ष लॉयन उषा विग आदि उपस्थित रहे।