लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-32 में हरियाली रोप मनाया ‘अमृत महोत्सव’

डी.जी.आर. सीनियर सिटीजन सोसाइटी चंडीगढ़ के सभी सदस्यों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल क्षेत्र में 50 छायादार पेड़ लगाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि एरिया पार्षद अंजू कत्याल ने पौधे लगाने में सहयोग किया और उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पविंदर कुमार अरोड़ा ने कहा कि हमारा असली धन ऑक्सीजन है, जिसकी कमी हमारे लिए घातक सिद्ध होगी। उन्होंने 50 और पेड़ लगाने पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण में सुधार होगा और बीमारियों से राहत मिलेगी।


पार्षद अंजू कत्याल ने वादा किया कि वे ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों का सदैव समर्थन करेंगी।
समाजसेवी एवं परियोजना प्रमुख प्रेम सचदेवा ने भी वृक्षों के महत्व और आवश्यकता पर ज़ोर दिया और कहा कि वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। गुरप्रीत कौर ने कहा कि आज के परिवेश में प्रतिदिन अमृत महोत्सव मनाना आवश्यक है।
इस अवसर गुरविंदर सिंह, पंज मुल्तानी, कुलजीत कौर, प्रेम कौर, दलीप सिंह, वीना खन्ना, सानिक खन्ना, नीता अरोड़ा, सुनीता जैन, जनवीर कौर, मनजीत कौर, एम.पी. सिंह, राज कुमार, विनायक जी, तरुण जी, जी.एस. भल्ला और दविंदर सिंह आदि पर उपस्थित थे।
अंत में, पार्षद अंजू कत्याल ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया और सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का वादा किया।