लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

यूटीसीए ने फील्डिंग और बॉलिंग कोच की नियुक्ति के साथ अपने फॉर्मेट को मजबूत किया….

चंडीगढ़, सभी फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने की दिशा में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने मौजूदा 2025-26 सत्र के लिए पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए बॉलिंग और फील्डिंग कोच की नियुक्ति की घोषणा की है। यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने अंडर-21 और अंडर-19 खिलाड़ियों को उनके आगामी जोनल डोमेस्टिक सीजन से पहले उनके ओरिएंटेशन कार्यक्रमों के दौरान संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी।

टंडन ने हाल के वर्षों में यूटी की रणजी ट्रॉफी टीम और अन्य फॉर्मेट टीमों के शानदार प्रदर्शन को स्वीकारा लेकिन फिटनेस और विशेष रूप से बॉलिंग और फील्डिंग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा की इन डिपार्टमेंट्स में हमेशा सुधार की गुंजाइश रही है। इन कोचों के जुड़ने से यूटीसीए उम्मीद है कि हमारी टीमें अधिक निरंतरता और प्रतिस्पर्धा के साथ प्रदर्शन करेंगी।

नवनियुक्त कोच पूरे डोमेस्टिक सीजन में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे और खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल और शारीरिक तैयारियों को निखारने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

उन्होंने कहा की आज की उभरती प्रतिभाओं ने प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। आगे रहने के लिए खिलाड़ियों को तीन मुख्य ताकतों – तकनीक, अनुशासन और फिटनेस में महारत हासिल करनी चाहिए।

इससे पहले, यूटीसीए सचिव देवेंद्र शर्मा ने डोमेस्टिक सीजन के लिए गली क्रिकेट सेअंडर 19 टीम में छह खिलाड़ियों को शामिल करने के साथ गली क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलता को दर्शाया ।

इस कार्यक्रम में यूटीसीए के कई प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। उपस्थित लोगों में संयुक्त सचिव रविंद्र बिल्ला, एपेक्स मैंबर के सदस्य डैनियल बनर्जी, सिलेक्टर्स रविंदर नैन, विजय माथुर, भरत लूंबा, अमित उनियाल और विश्वास भल्ला, कोच विनीत जैन और रविकांत शर्मा के साथ ट्रेनर विशाल सिंह और अन्य शामिल थे। ।