लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पारस हेल्थ पंचकूला में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का भव्य शुभारंभ…

पंचकूला, 29 जून (): पारस हेल्थ पंचकूला ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत करते हुए पंचकूला की पहली एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली – दा विंची एक्सआई का भव्य उद्घाटन किया। यह प्रणाली विशेष रूप से दुर्लभ, जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्ददायक बनाने में उपयोगी है। यह अत्याधुनिक तकनीक यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, स्त्री रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और जनरल सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों में कार्यान्वित की जाएगी, जिससे पंचकूला और आसपास के मरीजों को महानगरों में गए बिना विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी अजय छगती, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चंडीगढ़ ने पूजा-अर्चना के बाद तकनीक का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला जैसे शहर में इस स्तर की तकनीक का आगमन बेहद सराहनीय है। यह रोबोटिक सर्जरी भविष्य नहीं, बल्कि आज की ज़रूरत है। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष बंसल, श्री तरुण भंडारी, श्री जय कौशिक, और श्रीमती सीमा चौधरी शामिल रहे।

विनीत अग्रवाल, सीओओ, पारस हेल्थ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि देश के हर कोने में मरीजों को मेट्रो-लेवल इलाज उपलब्ध कराया जाए। दा विंची एक्सआई इसका एक बड़ा उदाहरण है। डॉ. पंकज मित्तल, फैसिलिटी डायरेक्टर ने कहा कि यह सिस्टम हमारे सर्जनों को उच्च स्तरीय नियंत्रण और स्पष्टता देगा, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम और कम रिकवरी टाइम मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. जीएस सेठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजन साहू, डॉ. करन मिधा और डॉ. अमित बंसल ने साझा किया कि यह तकनीक उन रोगियों के लिए भी लाभकारी है जिनकी स्थिति जटिल या दुर्लभ है, और जिनके लिए पारंपरिक सर्जरी जोखिमपूर्ण हो सकती थी।