लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पारस हेल्थ पंचकूला में पहली एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी शुरू, दा विंची तकनीक से होगा इलाज और आसान….

पंचकूला, 27 जून 2025: पारस हेल्थ पंचकूला ने एडवांस्ड दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लॉन्च कर शहर में चिकित्सा क्षेत्र को नई ऊंचाई दी है। यह सिस्टम दुर्लभ और जटिल सर्जरी के लिए अत्यधिक उपयोगी है, जो डॉक्टरों को ज़्यादा सटीकता, बेहतर नियंत्रण और स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है। इससे मरीजों को छोटे चीरे, कम दर्द और तेज रिकवरी जैसे कई लाभ मिलते हैं।

यह अत्याधुनिक तकनीक यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, स्त्री रोग और जनरल सर्जरी जैसे क्षेत्रों में उपयोग की जाएगी। इससे पंचकुला और आसपास के मरीजों को बिना बड़े शहर जाए, विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा।

पारस हेल्थ पंचकुला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा, “यह तकनीक सर्जरी के तरीके को पूरी तरह बदल देगी और मरीजों को बेहतर परिणाम व कम परेशानी देगी।”

इस ऐतिहासिक पहल का आधिकारिक उद्घाटन रविवार, 29 जून 2025 को अस्पताल परिसर में होगा। मुख्य अतिथि होंगे श्री अजय छगती, आईएएस, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चंडीगढ़। इस अवसर पर कई वरिष्ठ सर्जन, स्वास्थ्य विशेषज्ञ व अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। इस कदम के साथ पारस हेल्थ पंचकुला उत्तर भारत में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू करने वाला अग्रणी संस्थान बन गया है।