लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीपीडीएल के डायरेक्टर से पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने की मुलाकात….

चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और पार्षद निर्मला देवी के पति दिलावर सिंह ने शुक्रवार को शहर की बिजली सप्लाई की व्यवस्था संभाल रही निजी कंपनी चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर की मलोया कॉलोनी समेत अन्य कालोनियों बिजली की सप्लाई लाइन की तारों को लेकर सीपीडीएल की ओर से जारी आदेशों को लेकर चर्चा की। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने सीपीडीएल के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में अखबारों के माध्यम से सीपीडीएल द्वारा लोगों के घरों के आगे बिजली सप्लाई की तारों को निकालने के लिए यहां के लोगों की ओर से मकानों के आगे किए गए निर्माण तोड़ने के लिए कहा गया है। इसको लोग लेकर वहां के निवासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। उसके संबंध में पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और उनके साथ श्री दिलावर सिंह (पार्षद निर्मला देवी के पति) ने सीपीडीएल के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार अरुण को कहां की लोगों ने कड़ी मेहनत कर अपनी खून पसीने की कमाई से मकान के यह निर्माण किए हुए हैं उन्होंने अपील की कि लोगों के घरों को तोड़े बिना तारें डाल कर समस्या हल करने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाए। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि सीपीडीएल के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार ने लोगों की इस समस्या को लेकर उनसे गंभीरता से चर्चा की और आश्वासन दिया कि लोगों के घरों को तोड़ने से बचाकर बिजली की तारों और मकानें में नियमों अनुसार उचित दूरी रखी जाएगी तांकि किसी भी तरह की जान माल का खतरा न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के हाल के लिए मकान को बिना तोड़े बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी रखने को लेकर उनकी कंपनी की ओर से लोगों में जागरूकता लाने के लिए विशेष तौर पर शिविर भी लगाए जाएंगे ताकि वह लोग अपने और अपने परिवारों की घरों के पास से गुजर रही बिजली की तारों के कारण पैदा होने वाले खतरे से सुरक्षित रह सके। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और दिलावर सिंह ने सीपीडीएल के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार का कॉलोनी के निवासियों के दर्द को समझकर बिजली की सप्लाई लाइन के तारों की समस्या को लेकर दिए आश्वासन को लेकर धन्यवाद कहा।