लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक….

संयुक्त संसदीय समिति द्वारा लाया गया माननीय संविधान ( एक सौ उनतीसवीं वीं संसोधन) विधेयक 2024 और संघ संसोधन विधेयक 2024 के अंतर्गत ’’एक राष्ट्र एक चुनाव’’ को लेकर एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें एक देश एक चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पाटिर्यों से विचार एवं सुझाव लिये गये। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की जी द्वारा छः सदस्ययी कमेटी बनायी गई, जिसमें जतिन्दर भाटिया, अच्छे लाल गौड़, हाज़ी जाहीद परवेज़ खान, हरमेल केसरी, राजदीप सिद्धू और गुरदर्शन शामिल है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के तरफ से इन सभी सदस्यों को बैठन में उपस्थित होने के लिये भेजा गया था। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक मत से ’’एक देश एक चुनाव’’ बिल का विरोध किया और सभी सदस्यों ने कहा की इस बिल की देश को कोई आवश्यकता नहीं है और इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की गई । क्योंकि इस बिल में बहुत खामियां पायी गई हैं। संयुक्त संसदीय समिति द्वारा पूछे गये सभी बिन्दुवार सवालों के जवाब लिखित में एक दस्तावेज सौपा गया।