लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तराखंड युवा मंच ने श्रद्धालुओं के लिए छबील व लंगर सेवा का आयोजन किया….

चंडीगढ़, 15 जून 2025: उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा मां धारी देवी और श्री बद्रीनाथ धाम में 22 से 26 मई 2025 तक आयोजित सफल धार्मिक यात्रा और लंगर सेवा के उपलक्ष्य में रविवार को गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में प्रसाद वितरण, छबील और लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम का पवित्र प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मंच के सदस्यगण, गढ़वाल सभा और कुमाऊं सभा के सदस्य उपस्थित थे जबकि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इस महान कार्य के लिए मंच की प्रशंसा की।

मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है। इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान किया जाता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंच जल्द ही 33वां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम बढ़ाया जाएगा।