लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन ने मोहाली में आफिस का मुहूर्त किया….

चण्डीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी) – पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन ने मोहाली के सेक्टर 119 में अपने नये ऑफिस का मुहूर्त किया। इस अवसर पर संगठन की प्रधान पदम श्री प्राप्त अदाकारा निर्मल ऋषि, उप प्रधान बीनू ढिल्लों, सामान्य सचिव बी.एन. शर्मा, मलकीत रौनी आदि कलाकारों ने शमा रौशन करने की रस्म निभाई

संस्था की प्रधान निर्मल ऋषि ने बताया कि यह एसोसिएशन सन 2007 से काम कर रही थी और सन 2013 में इस पंजीकृत (रजिस्टर्ड) किया गया। उन्होंने कहा कि शीर्घ ही लघु फिल्मों का एक फेस्टिवल करवाया जायेगा जिसमें उभरते कलाकारों को मौका दिया जायेगा।

हिन्दी व पंजाबी फिल्मों के जाने माने कलाकार डा. रणजीत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था पंजाबी फिल्म एवं टीवी कलाकारों के हित के लिए पूरी शिद्दत से काम करेगी और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी। समय समय पर कलाकारों की जायज मागों को भी पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जायेगा।

इस मौके पर प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म कलाकार जसवंत दमन, डा. रणजीत, भूपिंदर बरनाला, राज धालीवाल, सतवंत कौर, जगतार सिद्धू, शविंदर माहल, दीदार गिल, पूनम सेठ आदि मौजूद थे।