लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जिंदल राइस मिल्स ने कुपोषण से लड़ने के लिए फोर्टिफाइड न्यूट्रिशन ब्रांड ‘नॉरिफ़ायमी’ लॉन्च किया….

जिंदल राइस मिल्स ने कुपोषण से लड़ने के लिए फोर्टिफाइड न्यूट्रिशन ब्रांड ‘नॉरिफ़ायमी’ लॉन्च किया

चंडीगढ़ । भारत का पोषण–संबंधी कायापलट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जिंदल राइस मिल्स ने ‘नॉरिफ़ायमी’ के आधिकारिक लॉन्च का ऐलान किया, जो फोर्टिफाइड राइस, फोर्टिफाइड बासमती राइस और फोर्टिफाइड गेहूं के आटे की श्रृंखला पेश करने वाला एक नया उपभोक्ता ब्रांड है। ताज चंडीगढ़ में आयोजित इंडस्ट्री की एक हाई-प्रोफाइल ईवेंट के दौरान यह लॉन्च हुआ। इस समारोह का टाइटल था “अनलॉकिंग मार्केट पोटेंशियल: एडवांसिंग फोर्टिफाइड राइस इन पंजाब ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश संवर्धन, आतिथ्य एवं श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्य भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में खाद्य फोर्टिफिकेशन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि “चावल का फोर्टिफिकेशन छिपी हुई भूख के खिलाफ भारत की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण घटक है। जैसे-जैसे हम सरकारी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल का वितरण बढ़ा रहे हैं, इसके साथ ही खुदरा उपभोक्ताओं तक इन लाभों को पहुँचाने के लिए इस तरह की पहल बेहद अहम हो जाती है। सार्वजनिक स्वास्थ्य की दिशा में यह दूरदर्शी कदम उठाने के लिए, मैं जिंदल राइस मिल्स की सराहना करता हूँ।”

जिंदल राइस मिल्स के को-फाउंडर विशाल गुप्ता ने कहा कि राइस मिलिंग की हमारी विरासत को विज्ञान समर्थित फोर्टिफिकेशन के साथ मिलाकर, ‘नॉरिफ़ायमी’ ने गुणवत्ता, स्वाद और स्वास्थ्य को एक ही प्लेट में परोस दिया है।

जिंदल राइस मिल्स के को-फाउंडर अंकित जिंदल ने कहा कि “‘नॉरिफ़ायमी’ के साथ, हम महज एक प्रोडक्ट लाइन ही लॉन्च नहीं कर रहे- बल्कि हम हर भारतीय रसोई में बेहतर पोषण लाने का एक मिशन शुरू कर रहे हैं।”

‘नॉरिफ़ायमी’ रेंज जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों के वैज्ञानिक रूप से चुने गए मिश्रण से समृद्ध है, जिसका उद्देश्य भारत में व्यापक पोषण संबंधी कमियों को दूर करना है। प्रत्येक उत्पाद एनीमिया से लड़ने और संज्ञानात्मक विकास का समर्थन करने के लिए आयरन, कोशिका वृद्धि और मातृ स्वास्थ्य में सहायता करने के लिए फोलिक एसिड तथा तंत्रिका कार्य व लाल रक्त कोशिका निर्माण के लिए विटामिन बी12 से समृद्ध है। इसके अलावा, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और उपचार में सहायता करने के लिए जिंक को शामिल किया गया है, जबकि विटामिन ए दृष्टि और समग्र प्रतिरक्षा स्वास्थ्य का समर्थन करता है। साथ में, ये पोषक तत्व विभिन्न आयु समूहों के व्यक्तियों और परिवारों के लिए, बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।