लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रोग्राम “रोमांस भरे गीत” आयोयजत किया गया।…

ग्लो बल्ल आर्ट क्रेशंज़ (रजिस्टर्ड) की ओर से पंजाब कला भवन सेक्टर १६ में, बॉलीवुड के गोल्डन एरा के रोमांस भरे गीतों का प्रोग्राम “रोमांस भरे गीत” आयोजत किया गया।आर्ट क्रेशंज़ के प्रेजिडेंट डाक्टर मनजीत सिंह बल्ल ने बताया के गायकों में काफी डॉक्टर्स शामिल थे जैसे, पूर्व सिविल सर्जन डा. राजू धीर, डा. सनजीत सिंह सोढी कार्डिओलॉजिस्ट, डा. लवलीन कौर सोढी गइनेकोलॉजिस्ट, पी.जी. आई. से अनामिका, फोर्टिस अस्पताल से आरती बेदी, जनरल प्रेक्टिशनर डा. भारत भूषण और खुद डाक्टर बल्ल जो पैथोलॉजिसट हैं और मेडिकल कॉलेज पटिआला के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। इन के इलावा बाकी सिंगर थे किशोर शर्मा, आर.सी. दास, भरपूर सिंह, लाभ सिंह लेहली, लिली गुप्ता, हरजिंदर धालीवाल, किरण अग्रवाल, केवल सरीन, कँवल बख्शी, सुधांशु शेखर, बंटी, गुलशन सोनी, पूनम, नवदीप अरोड़ा, सचिन सिक्का,अनुराधा शर्मा , राम आनंद, लिली गुप्ता, रविंदर कुमार, चीफ इंज. धर्म पाल शर्मा, महिंदर पाल सिंह छाबरा, जय दीप सिंह और मीनाल चुघ।

कार्यक्रम की शुरुआत, पहलगाम और भारत पाक संघर्ष के शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि के रूप में गीत “अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं” से डा. मनजीत सिंह बल्ल ने की। सभी अमेच्योर सिंगरर्स एक से बढ़ कर एक थे। डाक्टरों ने कहा कि संगीत के ऐसे आयोजनों से हृदय का तनाव कम होता हैं और ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है ।

और वरिष्ठ सज्जन, श्री रामेश्वर गुप्ता, स. पाल सिंह, श्री अरविन्द गर्ग, स. लाभ सिंह लेहली, स. प्रीतम सिंह, स. अरविन्द सिंह अरोरा, श्री दीपक शर्मा चनारथल, स. अवतार सिंह पतंग, श्री पाल अजनबी वगैरा, हॉल में उपस्थित थे। राजीव शर्मा, डायरेक्टर टेलीकॉम चंडीगढ़, व चमन लाल एक्स डायरेक्टर प्रेस ब्यूरो चंडीगढ़ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे.

अंत में, रामेश्वर गुप्ता जी और आर्ट क्रिएशंस के सेक्रेटरी स. लाभ सिंह लेहली ने गायकों, श्रोतों और पत्रकारों को धन्यवाद कहा ।