लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हर दिन मदर्स डे होता है : डॉ. सीमा शर्मा…

चण्डीगढ़ : मदर्स डे के अवसर पर विशिष्ट माताओं का सम्मान करने के लिए चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महापौर हरप्रीत कौर बबला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर पुस्तक आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड का विमोचन भी किया गया, जिसकी लेखिकाएं डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. ऋतम्भरा भल्ला और डॉ. अमन हीर हैं। डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि वैसे तो हर दिन मदर्स डे होता है। परन्तु फिर भी रस्मी टूर पर भी इस दिन को मनाने की परम्परा है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक नई माताओं को प्रसव एवं प्रसवोत्तर यात्रा की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य पहलुओं को शामिल किया गया है। डॉ. अमन हीर ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य माताओं को अपने स्वास्थ्य, कल्याण और खुशी को प्राथमिकता देने के लिए ज्ञान प्रदान करना है। डॉ. ऋतम्भरा भल्ला ने बताया कि इस पुस्तक के कारण प्रसव काल की जटिलताओं के समाधान हेतु अब गूगल का सहारा लेने की जरूरत नहीं रहेगी।

पुस्तक विमोचन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें रवनीत रबाब का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर 20 विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित की गई महिलाओं में डॉ. नीरजा चावला, डॉ. मंगला डोगरा, मीरा बच्चन, निधि शर्मा (आरजे गीत), स्वाति सहगल, विजय लक्ष्मी कंसल, वरजिंदर कौर, ऋतू नाग, सरयू डी मदरा, गीतांजलि गुप्ता, वीणा सचदेव, नीरू वर्मा, सारिका शर्मा, हरशरण कौर, राजिंदर कौर, जपिंदर कौर, रमा महाजन, आरती ढींगरा, हिमजा राणा व ज्योति शर्मा आदि प्रमुख थीं।