लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मीटिंग के दौरान मौजूद कार्य कार्यकारिणी का अगले 2 वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ाने का फैसला…

सूद सभा चंडीगढ़ की एनुअल जनरल मीटिंग का यहां सूद भवन सेक्टर 44-ए चंडीगढ़ में आयोजन किया गया। सूद सभा के पेट्रन श्री अश्विनी डोगर की अध्यक्षता तथा अन्य पेट्रन्स श्री वी के सूद, श्री शशि भूषण सूद जी और श्री उमेश सूद जी की उपस्थिति में हुई मीटिंग के दौरान सभा की मौजूदा कार्यकारिणी का अगले 2 वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ाने का सब की सहमति से फैसला किया गया। सभा की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान मेंबरों ने अगले 2 वर्ष के लिए फिर से श्री अश्वनी सूद को प्रेसिडेंट ,श्री सुधीर सूद को जनरल सेक्रेटरी तथा श्री खुशविंदर सिंह जी को फाइनेंस सेक्रेटरी मनोनीत किया। सभी पदाधिकारी सभा की अगली मीटिंग में अपनी बाकी ऑफिस बीयरर्स को सूद सभा की एग्जीक्यूटिव बॉडी में से मनोनीत करेंगे।

आज की इस मीटिंग में ट्राई सिटी के तकरीबन 75 से ज्यादा लाइफ मेंबर्स ने हिस्सा लिया। सूद सभा के प्रैस सैक्ट्री श्री सचिन सूद तथा ज्वाइंट प्रेस सैक्ट्री श्री मुकेश सूद ने बताया कि अपनी 65 साल के इतिहास में सूद सभा चंडीगढ़ में हमेशा सर्वसहमति से ही गर्वनिंग बॉडी का चयन किया जाता है और आज तक कभी भी यहां पर इलेक्शन नहीं हुआ, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि सभा में ग्रुपिज्म ना हो और सभी मेंबर्स बिरादरी तथा समाज के कल्याण के लिए अच्छे से एक होकर कार्य करें। सूद सभा चंडीगढ़ की समूह कार्यकारी ने उन्हें फिर से सूद सभा के लिए कार्य करने का मौका देने के लिए सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि वह सभी पहले की तरह उन्हें आगे भी सहयोग देते रहेंगे और वह सूद बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।

सचिन सूद ( प्रेस सैक्ट्री)

मुकेश सूद ( ज्वाइंट प्रेस सैक्ट्री)