लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

“संस्कार भारती कला उत्सव” के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया….

संस्कार भारती और प्राचीन कला केंद्र द्वारा आगामी दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम “संस्कार भारती कला उत्सव” के लिए दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-35 के पीकेके परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन संस्कार भारती द्वारा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला, प्राचीन कला केंद्र, और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 27 अप्रैल 2025 टैगोर थिएटर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कविता एवं शास्त्रीय नृत्य जैसी कला विधाओं का प्रदर्शन होगा। संस्कार भारती द्वारा कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है;

26 अप्रैल कथक नृत्य (अनन्तस्वरूपा ) डॉ समीरा कौसर एवं शिष्य गण द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति

27 अप्रैल कवि सम्मलेन (राष्ट्रीय कवि श्री प्रदीप के लिखे गीतों को पेश किया जायेगा )

इस अवसर पर श्री रविंद्र भारती अखिल भारतीय उपाध्यक्ष , संस्कार भारती मुख्या अतिथि होंगे और श्री चेतन जोशी, संस्कार भारती के प्रबंधकारिणी सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे।

सभी कला एवं संगीत प्रेमियों के लिए इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।

Pracheen Kala Kendra,

Sector 35B, Chandigarh 160022

e-mail: pracheenkalakendra@gmail.com,

Weblink: www.pracheenkalakendra.org

Contact: +91-172-2600451, 2662785, 2274829