लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सनातन सेवा संगठन, जुझारनगर ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि….

मोहाली/चण्डीगढ़ : पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को सनातन सेवा संगठन, जुझारनगर, सेक्टर 122, मोहाली की ओर से श्रद्धांजलि दी गई व आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासियों शामिल हो कर जिम्मेवार नागरिक होने का परिचय दिया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आम लोगों में गुस्सा व नाराजगी साफ नजर आई। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि वे सब इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। यह घटना बहुत दुःखद व अक्षम्य है। इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

पटरी पर लौट रहे कश्मीर को डिस्टर्ब करने की यह नाकामयाब कोशिश है। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों के परिवारजनों का दर्द हर देशवासी का सांझा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस कायराना हमले का माकूल और सख्त से सख्त जबाब दे और इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी संगठन मंत्री मंटू शर्मा, सीनियर प्रधान, विजय शर्मा, उप प्रधान, परमानंद शर्मा, महासचिव, कपिल राणा, कोषाध्यक्ष, फिनेश्वर शर्मा लड्डू, नवीन शर्मा, मनोज शर्मा, विभाष शर्मा भी उपस्थित रहे।