लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा ने सदैव भारतीय संविधान और संविधान रचयिता बाबासाहेब का किया सम्मान: देवशाली…

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ‘भारतीय संविधान’ और संविधान रचयिता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं ने हमेशा संविधान और इसके रचयिता का अपनी वाणी और कर्म दोनों से उल्लंघन और उपहास ही किया है। यह शब्द भाजपा उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने संविधान गौरव अभियान को संबोधित करते हुए कहे।

रानी लक्ष्मी बाई जिला द्वारा जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर 26 में आयोजित संविधान गौरव अभियान में पार्षद दिलीप शर्मा एवं सौरभ जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर, जिला सचिव सतबीर ठाकुर, वरिन्द्र कुमार, सुनील बागड़ी, राजिन्द्र मकवाना, सुरभि ठाकुर, जतिन नागपाल, अनूप, सोमराज, सुनील शर्मा सहित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

अभियान को संबोधित करते हुए देवशाली ने कहा कि कांग्रेस ने 1952 और 1954 में डॉ. अंबेडकर को चुनाव हरवाया। यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू स्वयं उनके खिलाफ प्रचार करने हेतु गए। स्वतंत्रता के पश्चात देश पर छः दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस ने गांधी परिवार के प्रत्येक सदस्य को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया परंतु संविधान रचयिता बाबा साहेब की उन्हें कभी याद नहीं आई। 1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा ही डॉ. अंबेडकर को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

देवशाली ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी यह नहीं बताते कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने संविधान का उल्लंघन करते हुए लगभग 50 बार राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को हटाया। कांग्रेस के अंतिम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी 8-9 बार राष्ट्रपति शासन लगाया।

इतना ही नहीं इंदिरा गांधी ने तो इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उनके खिलाफ निर्णय देने और चुनाव निरस्त करने पर केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर दिया और देशभर में लगभग 1,35,000 से अधिक लोगों को जेलों में ठूंस दिया। समाचार-पत्रों पर सेंसर लगा दिया और सरकार के विरुद्ध लिखने वालों की कलम और बोलने वालों की जुबान जबरन बंद करवा दी।

देवशाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बार-बार कहा है कि देश का संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है और हम कभी इस पर आंच नहीं आने देंगे। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने एक ओर जहाँ बाबासाहेब से संबंधित पांच स्थानों (मऊ, इंग्लैंड, नागपुर, दिल्ली और मुंबई) को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को निरस्त कर वहां के दलितों को भी समान अधिकार दिलाने का कार्य किया है