लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नम्बर 24 में चलाया गया एन्टी रैबिज वैक्सीनेशन अभियान…

चंडीगढ़:– नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के साथ मिलकर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में चलाए गए इस एंटी रैबिज कैंपेन के दौरान स्ट्रे डॉग्स (आवारा कुत्तों) को पकड़ कर उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया गया।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के अनुसार सेक्टर निवासियों की स्ट्रे डॉग्स की बढ़ रही तादाद और उनसे काटने पर बीमारी फैलने के डर की शिकायत आ रही थी। जिसको लेकर नगर निगम के पी एफ ए विभाग की टीम के साथ मिलकर एन्टी रैबिज वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया गया। इस दौरान स्ट्रे डॉग्स को पड़कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया है और कुछ कुत्तों को वहां से स्ट्रलाईजेशन के लिए मक्खन माजरा डॉग पॉन्ड सेंटर ले जाया गया है। 37 कुत्तों को वार्ड में ही जगह-जगह जाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी यह अभियान वार्ड के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। नगर निगम की तरफ से कल को यह कैंप सेक्टर 53 54 55 में भी लगाया जाएगा