लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आम आदमी पार्टी – कांग्रेस के कुशासन ने नगर निगम को बनाया कंगाल : देवशाली…

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर चंडीगढ़ नगर निगम को कंगाल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस अनैतिक गठबंधन के कुशासन ने शहर का विकास ठप्प कर दिया है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में देवशाली ने कहा कि इस ठगबंधन की गलत नीतियों के कारण जहां एक ओर शहर की जनता टूटी हुई सड़कों, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और स्थान-स्थान पर लगे कूड़े के ढेरों से परेशान है तो वहीं नगर निगम गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां तक नौबत पहुंच चुकी है कि निगम के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। ख़बरें तो यहाँ तक आ रही हैं कि चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा वेतन भुगतान हेतु ऋण लेने की भी तैयारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक साल के कार्यकाल में ही नगर निगम का आर्थिक ढांचा ध्वस्त हो गया है।

देवशाली ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के महापौर और अन्य नेता शहरवासियों और चंडीगढ़ नगर निगम के हित की चिंता करने के बजाय अपना और अपनों का हित साधने में ही जुटे रहे और परिणामस्वरूप नगर निगम कंगाल हो गया।

देवशाली ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब और दिल्ली में एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसने का दिखावा करने वाले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने चंडीगढ़ में सत्ता प्राप्त करने के लिए जिस प्रकार का गठबंधन किया है उसने चंडीगढ़ निगम को तो कंगाल बनाया ही साथ ही यह भी सिद्ध कर दिया कि दोनों दल एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।