लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड 19 रामदरबार में मंडल अध्यक्ष बजिंदर सूद के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन….

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत वार्ड 19 रामदरबार में मंडल अध्यक्ष बजिंदर सूद के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान के सह-संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, पूर्व पार्षद भारत कुमार, जिला महासचिव संदीप महाजन, जिला सदस्यता सेह-संयोजक कुंदन बैरवा, महासचिव श्यामलाल, अक्षय, रगन सहित मंडल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सह-संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने चार सप्ताह के समय में देश भर में 7 करोड़ से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य किया है। देश के हर भाग में लोगों में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। चंडीगढ़ में भी अभी तक लगभग 65 हजार लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन चुके हैं।

देवशाली ने बताया की अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए सदस्यता ऑनलाइन की जा रही है और चार विभिन्न तरीकों से, जैसे कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो ऍप से या भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शहर की विभिन्न मार्केटों, ग्रीन बेल्ट्स, शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल्स, शैक्षणिक संस्थानों, अपनी मंडी, वेंडर जोन, रेहड़ी मार्केट के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से भी संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ सबको जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।