लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक की धर्मपत्नी अनिता कटारिया सेक्टर 34 चंडीगढ़ कार्निवाल में पहुंची…

चंडीगढ़:–पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की धर्मपत्नी श्रीमती अनिता कटारिया सेक्टर 34 स्थित चंडीगढ़ कार्निवाल को देखने के लिए आज विशेष रूप से शामिल हुईं । उन्होंने चंडीगढ़ कार्निवाल मे कैनेडियन एयरलाइन के जहाज से तैयार भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार को देखा और सराहा। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी और सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल भ्रमण कर स्टॉल्स के संचालकों से चर्चा कर उनके उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

श्रीमती अनिता कटारिया ने कार्निवाल में ग्रामीण शिल्पकारों एवं उद्यमियों से भेंट की उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को सराहा और खरीददारी भी की। उन्होंने उत्पाद निर्माताओं द्वारा बनाई गई घर की साज सज्ज़ा और घरेलू उपयोगी समानों की तारीफ भी की।

श्रीमती अनिता कटारिया ने बेहद ही तरतीब से लगाए गए स्टॉल्स, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अकस्मात होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए किए गए बंदोबस्त की कार्निवाल के आयोजको ए के इंटरप्राइजेज की तारीफ की।