लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीता स्वयंवर और श्री राम बारात….

चंडीगढ़ में श्री राम लीला का विभिन स्थानों पर आयोजन जारी हैं। दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर 49 बी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री राम लीला को लेकर ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर और और श्री राम बारात का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल दशरथ, श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सामंत, वशिष्ठ और अयोध्या वासियों को बड़ी ही खुबसूरत ढंग से दिखाया गया। इस मौके दशरथ और राजा जनक की मिलनी करवाई गई और हिंदू रीति रिवाज से श्री राम और सीता मया की शादी संपन्न हुई।

उसके बाद मंथरा के षड्यंत्र से श्री राम जी को वनवास का भावुक कर देने वाला दृश्य दर्शाया गया। दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर 49 बी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री राम लीला में रावण और दशरथ के किरदार में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई अश्विनी शर्मा बखूबी निभा रहे हैं। अश्वनी शर्मा काफी वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं और इस बार रावण और दशरथ का किरदार वह एक साथ निभा रहे हैं। दिव्य रामायण युवा कला मंच के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने बताया कि श्री राम के किरदार में सुमित सेठी, लक्ष्मण के किरदार में आशीष कुमार, सीता मया के किरदार में अवनीत, भारत के किरदार में प्रकाश, शत्रुघ्न व जनक के किरदार में मनमोहन भारद्वाज, सुमंत के किरदार में प्रेम सिंगला, गुरु वशिष्ठ के किरदार में हरी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक श्री सुभाष द्वारा सभी दृश्यों की प्रस्तुति पेश की गई। श्री राम की बारात के साथ साथ कलश यात्रा भी निकाली गई।