लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी ने 18 मार्शल आर्ट्स छात्रों को डिग्री और बेल्ट प्रदान की….

चंडीगढ़, 27 मई, 2024: एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के 18 छात्रों को आज यहां डिग्री और बेल्ट से प्रदान की। छात्र खिलाडियों का चयन 8-20 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित डिग्री और ब्लैक बेल्ट टेस्ट के उपरांत किया गया।

प्रशिक्षण मास्टर शिव राज घर्ती – 5वीं डैन ब्लैक बेल्ट (कोरिया) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। जो कि एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इस दौरान उनके साथ मैनेजिंग डायरेक्टर कविता राय घर्ती भी मौजूद थी

इस अवसर परमास्टर शिव राज घर्ती ने बताया कि उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। ये छात्र ट्राइसिटी में एमराल्ड मार्शल आर्ट के विभिन्न सेंटरों में अभ्यास करते हैं और 4 साल के कठिन और लगातार प्रशिक्षण के बाद ब्लैक बेल्ट हासिल किया है।

18 गौरवान्वित छात्र जो डिग्री और ब्लैक बेल्ट हासिल करने में सफल रहे, उनमें तरुशी गौड़ भी शामिल थीं, जिन्हें चौथे डैन ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। अन्य 17 को प्रथम डैन ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। इनमें काशवी कौशिक, विनय, तेजस पवार, कशिश अग्रवाल, दीपेश पांगटा, रिद्धि मोहन, सनम घर्ती, किउश घर्ती, अनीश जाना, प्रियांशु ठाकुर, वीरांगना जोशी, नीव महाजन, आरव सयाल, बेंजामिन, उदय बत्रा, मालविका और सौरव शामिल हैं।