लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बसपा उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह ने निकाला रोड शो….

चंडीगढ़:—चुनाव में अब मात्र 06 दिन शेष बचे हैं। जबकि चुनाव प्रचार 30 मई को थम जाएगा। इसी को लेकर कोई भी प्रत्याशी कोई भी कसर नही छोड़ना चाहता। हर उम्मीदवार मतदाता से सम्पर्क साध अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहा है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की चंडीगढ़ लोक सभा प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह ने रविवार 26 मई को एक विशाल रोड शो निकाला। उनके साथ विशाल जनसमूह देख निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ना संभव है। रोड शो लगभग पूरे शहर में निकाला गया, शायद ही शहर का कोई हिस्सा हो जो कवर न किया गया हो। रोड शो के दौरान उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह लोगों के अपार स्नेह, जनसमर्थन और आशीर्वाद का धन्यवाद किया। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए छबील और भंडारा लँगर में भी सेवा निभाई। उन्होंने काँग्रेस और भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार से आहत देश और शहर की जनता को देश मे बदलाव की दिशा में अग्रसर होने की अपील करते हुए अपने पक्ष में मतदान कर संसद में पहुंचाने की मांग की। ताकि वो उन सबकी समस्याओं को संसद सदन में उठा उन्हें पूरा करवा सकें।

रोड शो सेक्टर 24 पार्टी चुनाव कार्यालय से शुरू होकर सेक्टर 23/24 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 23 की ओर सेक्टर 22 मार्केट से सेक्टर 21 मार्केट से सेक्टर 20 मार्केट से सेक्टर 30 मार्केट से सेक्टर 29/30 डिवाइडिंग रोड से सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 28 मार्केट से सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट तक लाइट प्वाइंट बापूधाम से मनीमाजरा की ओर, शास्त्री नगर से मनीमाजरा होते हुए, लाइट प्वाइंट से मनीमाजरा, अंडर पास से मनीमाजरा टाउन की ओर, पीएस मनीमाजरा की ओर, शिवालिक गार्डन चौक से मोटर मार्केट की ओर, मनीमाजरा से फन रिपब्लिक से सीएचबी तक, लाइट प्वाइंट से मौली जागरण से विकास नगर तक, हल्लोमाजरा की ओर, लाइट प्वाइंट की ओर डीप कॉम्प्लेक्स से राम दरबार आरओ 3 बीआरडी गेट की ओर से 3 बीआरडी गेट से सेक्टर 47 मार्केट से सेक्टर 46/47 चौक से सेक्टर 46/47/48/49 की ओर लाइट प्वाइंट से बीएसएनएल चौक से सेक्टर 49/52 तक लाइट प्वाइंट से सेक्टर 51/52 तक सेक्टर 56 न्यू ग्रेन मार्केट सेक्टर 39 से ग्राम मलोया से न्यू मलोया से ग्राम दद्दू माजरा तक धनास से सीएचबी छोटे फ्लैट ग्राम धनास से सेक्टर 25 और अंत सेक्टर 24, चंडीगढ़ में सम्पन्न हुआ।