लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राम नवमी के पावन अवसर पर एकता यूनिटी लंगर सेवा संस्था की ओर से लंगर लगाया गया चंडीगढ़, 18 अप्रैल…

रामनवमी/दशमी के पावन अवसर पर एकता यूनिटी लंगर सेवा संस्था बुडैल सेक्टर 45 की ओर से न्यू एकता मार्किट , हरिंदर पेंट्स एंड हार्डवेयर स्टोर सेक्टर 45 सी सर्कुलर रोड के सामने राजमा चावल प्रसाद का भंडारा बड़े श्रद्धा भाव से लगाया गया। ये इस संस्था द्वारा लगाया गया लगातार 41 वां भंडारा है। प्रत्येक माह की 15 तारीख या जिस दिन कोई देसी महीने का शुभ वार/दिन हो उस दिन ये भंडारा लगाया जाता है। भारत भूषण कपिला ने बताया कि राम नवमी का हिंदू धर्म/संस्कृति में विशेष महत्व है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी है।उन्होंने रामनवमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, कंजकों का पूजन भी किया। उन्होंने बताया कि इस संस्था में 70-75 सदस्य हैं, जो सभी सहयोग करके अपना अपना सेवा कार्य में श्रद्धा भाव से सहयोग देने में परम कर्तव्य समझते हैं।

सेवा करने वालों में साधु राम जैन, भूपेंद्र शर्मा, कृपाल सिंह,राजेश शर्मा,सुरेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, रजनीश, सौरभ बिंदल, कमल शर्मा, नरेश झंग,अभय जैन, डीएन तिवारी , संजीव,बिट्टू, वरिंदर्,सूरज, जतिंदर मित्तल, अनिरुध, डॉक्टर अनिल, जोगिंदर गर्ग,राजिंदर जैन,पवन गुप्ता,शोभा राम ज आप पुष्कर, रविंदर सिंह, अरुण,अशोक सहगल तथा संस्था के सदस्यों ने कार सेवा में सहयोग दिया।