लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 के मौके पर ट्राइडेंट ग्रुप की एक नई स्वास्थ्य पहल…

टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने 1 से 7 अप्रैल तक भारत सरकार द्वारा घोषित ब्लाइंडनेस अवेयरनेस वीक (दृष्टिहीनता जागरूकता सप्ताह) मनाया। समाज के प्रति कंपनी के दायित्व पर अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, ट्राइडेंट ग्रुप ने समाज की बेहतरी के लिए इस दिशा में काम किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर वैश्विक स्तर पर किए जा रहे आयोजनों केअनुसार ही ट्राइडेंट ग्रुप ने 6 अप्रैल को पंजाब में धौला स्तिथ अपने कार्यस्थल में दृष्टि स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं के समाधान पर एक जागरूकता सेशन आयोजित किया। इसके साथ ही 7 अप्रैल को मध्यप्रदेश में बुधनी स्थित मधुबन अस्पताल में भी फ्री मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। ट्राइडेंट ग्रुप अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और लगातार समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास कर रहा है।

स्वस्थ समुदायों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने दृढ़ समर्पण के साथ ब्लाइंडनेस के निवारण पर जागरूकता को प्राथमिकता दी गई है। इस बारे में जागरूकता बढ़ाकर और सभी के लिए एक स्पष्ट भविष्य का पक्ष लेते हुए, इस पहल का उद्देश्य दृष्टि हानि के मूल कारणों को संबोधित करना और व्यक्तियों को उनकी दृष्टि की सुरक्षा के लिए ज्ञान और संसाधनों के साथ सशक्त बनाना था। इस पहल ने निवारक उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के संपूर्ण कल्याण को ध्यान में रखते हुए आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए सामूहिक समर्पण को प्रोत्साहित किया ।

इस मौके पर विशेषज्ञ डॉ. बलजिंदर सिंह ने एक विशेष जागरूकता सेशन को संबोधित किया , जिसमें हर उम्र और अनुभव के लोग सम्मिलित हुए। ट्राइडेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित, इस कार्यक्रम ने न केवल व्यक्तिगत रूप से लोगों को आकर्षित किया, बल्कि ट्राइडेंट फाउंडेशन के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इस जागरूकता सेशन के लाइव प्रसारण के माध्यम से वैश्विक दर्शकों तक भी पहुंच को सुनिश्चित किया ।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए, ट्राइडेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में बुधनी स्थित अपने मधुबन अस्पताल में एक मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक व्यक्तियों की व्यापक जांच की गई और उन्हें कंसल्टेशन प्रदान की गई ।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के साथ सहयोग को रणनीतिक रूप से संतुलित करके, ट्राइडेंट ग्रुप हेल्थकेयर पर सबकी एक समान पहुंच और अधिक समावेशी समाज की वकालत करते हुए एक सार्थक बदलाव लाना जारी रख रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 पर ट्राइडेंट की पहल का थीम – “माई हेल्थ, माई राइट यानि मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” इसी भावना का प्रतीक है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है और हर किसी को बिना किसी भेदभाव या बाधाओं के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का अधिकार है।