लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नव वर्ष विकर्मी संवत 2081 के स्वागत व चैत्र मास के नवरात्रों के शुभारंभ को लेकर माता रानी की भक्ति में डूबा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़…

विकर्मी संवत 2081 नव वर्ष के स्वागत और चैत्र मास के नवरात्रों को लेकर सिटी ब्यूटीफुल के मंदिरों में विशेष पूजा के प्रबंध किये गए है। शहर के मंदिरों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया है और कीर्तन मंडलियों द्वारा नव वर्ष के स्वागत और नवरात्रों को लेकर माता रानी के भजनों का गुणगान किया जा रहा है। आज पहले नवरात्रे को लेकर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

सेक्टर 46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी आज विकर्मी संवत नव वर्ष 2081 के स्वागत और नवरात्रों के शुभारंभ को लेकर सुंदर कांड का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारियों पंडित राहुल जी और पंडित गोपाल जी ने सुंदर कांड पाठ का गुणगान किया। इस मौके पर बड़ी संख्यां में श्रद्धालु हाज़र थे और उन्होंने सुंदर कांड पाठ का गुणगान कर नव वर्ष के सुभारम्भ को लेकर सभी की तंदरुस्ती और विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की। श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि आज देसी नव वर्ष 2081 के स्वागत और चैत्र मास के नवरात्रों के शुभारम्भ को लेकर किये गए

सुंदर कांड पाठ के बाद पुरे नवरात्रों के दिन मंदिर भवन में पूजा के विशेष प्रबंध किये गए है। इसके तहत नवरात्रों को लेकर मंदिर भवन में प्रतिदिन विशेष पूजा की जाएगी। इसके अलावा नवरात्रों के दौरान मंदिर सभा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत 13 अप्रैल को माता रानी का जागरण के साथ साथ 14 अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष में मंदिर में रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रों को लेकर मंदिर परिसर को गुबारों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किये गए है। आज नव वर्ष के स्वागत को लेकर मंदिर सभा के सुशिल सोवत,अशोक भगत, आरके आनंद, डीडी शर्मा और ओपी सचदेवा सहित अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड पाठ का गुणगान किया।