लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज ने एलुमनी मीट का किया आयोजन…

मोहाली, 8 अप्रैल, 2024: पूर्व छात्र एक छत के नीचे इक्कठे हुए, और अपने अनुभवों और कॉलेज के बाद के जीवन को एक दूसरे के साथ साझा किया। कॉलेज के वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों ने उनसे बहुत कुछ सीखा और उनके लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए। मौका था खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेज 3 ए, मोहाली के ऑडिटोरियम में एलुमनी मीट के आयोजन का।

इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र जो कि एमबीए, एमएससी आईटी, एम.कॉम, एमए (समाजशास्त्र), पीजीडीसीए, बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स), बीबीए, बीसीए और बीए पास कर चुके थे सभी खालसा कॉलेज में एकत्रित हुए। कुछ छात्र जो देश विदेश के कोने कोने में नौकरियों कर रहे हैं, वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जुड़े। सभी छात्रों ने प्रिंसिपल, कॉलेज के लेक्चरार्स, कॉलेज प्रबंधन की उनके भविष्य को सुधारने की सराहना की और उनके बताए गए नेकी की राह पर चलने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल, अमृतसर के एलुमनाई मेंबर जेएस गिल ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी तथा कॉलेज स्टाफ भी उपस्थित था, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज का शिक्षकों द्वारा सिखाई गई बातों को पूर्व छात्रों के मुंह से सुनकर ऐसा प्रतीत होता है है कि कॉलेज जिस सोच को आगे लेकर चल था वह सफल हुआ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर भी गर्व है। हम अपने सभी पूर्व छात्रों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने पास होने के बाद भी विभिन्न पहलों के माध्यम से संस्थान के प्रति अपार समर्थन दिखाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएस गिल ने कहा कि एलुमनी मीट का आयोजन से कई लाभ होते हैं। इससे छात्रों व कॉलेज के बीच बढ़िया तालमेल स्थापित होता है।

कार्यक्रम के अंत में वर्तमान छात्रों व पूर्व छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में सांग व डांस परफॉर्मेंस, स्टैंड-अप कॉमेडी, मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। जिसके बाद डांस पार्टी व लंच का आयोजन किया गया।