लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्व कविता दिवस पर ग्लोबल आर्ट क्रिएशन, ढकोली ने अयोजित की काव्य गोष्ठी….

आज विश्व कविता दिवस के अवसर पर ग्लोबल आर्ट क्रिएशन, ढकोली ने एक काव्य गोष्ठी अयोजित की! जिसमें ट्राई-सिटी के नामी कवियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई!  ग्लोबल आर्ट क्रिएशन के डरेक्टर डॉ. मंजीत बल ने कार्यक्रम के आरंभ में सभी कवियों को विश्व कविता दिवस की बधाई दी! होली के सुअवसर पर सभी कवियों का स्वागत गुलाल से तिलक लगा कर एवं फूल भेंट कर के किया गया! कार्यक्रम का संचालन पंचकुला की जानी मानी कवित्री शीनू वालिया ने किया जिन्होनें अपनी कविता” मन मंदिर में भाव जब शंख नाद बजाते हैं, वो कविता कहलाते हैं” सुना ख़ूब वाह वाही लूटी! देश के जाने माने शायर जनाब शम्स तबरेजी जी मुख्य अतिथि की भूमिका में मौजुद रहे! सभी कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओ से माहौल बना दिया!

अनुराधा शर्मा, गुरमान सैनी, अरविंद गर्ग, निशा वर्मा, अलका शर्मा, वरिंदर सिंह चट्ठा, संतोष गर्ग, चरणजीत सिंह, हरिंदर सिन्हा, दर्शना सुभाष पाहवा, प्रो. केवलजीत सिंह केवल, एम.एल.अरोड़ा, पुन्नु, जतिंदर सिंह ककराली, लाभ सिंह लेहली, पाल अजनबी आदि कवियों ने अपनी कविताओं, गजलों, और गीतों द्वारा महफ़िल में रंग जमा दिया!

अंत में डॉ. बल ने अपने गीत “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है ” गाकर सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और होली की ढेरो शुभकामनायें दी!