लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 21वीं विशाल शोभा यात्रा को लेकर मीटिंग…

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व साँझा सेवा मंडल चंडीगढ़ की ओर से चैत्र मास के चल के उपलक्ष्य में अगले महीने 6 अप्रेल को निकले जाने वाली 21वीं विशाल शोभा यात्रा को लेकर आज यहां सेक्टर 42 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में एक मीटिंग की गई। मंडल के अध्यक्ष तरसेम चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान इस विशाल यात्रा के प्रबंध और रुट को लेकर तैयार की गई रुपरेखा पर चर्चा की गई और अंतिम रूप दिया गया। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व साँझा सेवा मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष तरसेम चंद शर्मा ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा के रुत में कुछ बदलाव किये गए है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 6 अप्रेल को दुपहर सवा बारह बजे श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 ए से शुरू होगी और सेक्टर 29 के बाद सेक्टर 30 बी, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर 34, सेक्टर सेक्टर 34 /35 /44 /43 चयन कस होती हई सेक्टर 44 डी मार्कीट, सेक्टर 44 ए, सेक्टर 45 मार्कीट, सेक्टर 46 मार्कीट, सेक्टरों 46 की मार्कीट से होते हुए सेक्टर 47 स्थित श्री राम मंदिर सेक्टर 47 डी में जाकर समाप्त होगी। यात्रा की समापन की बाद बाबा बालक नाथ जी की चौंकी में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की भेंटों का गुणगान होगा और उसके उपरांत लंगर की व्यवस्था भी की जायेगा। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व साँझा सेवा मंडल चंडीगढ़ के महासचिव वासुदेव शर्मा ने बताया कि आज हुई मीटिंग के दौरान हर साल की तरह इस शोभा यात्रा को लेकर सभी सदियों को कार्यभार सौंप कर उनकी ड्यूटी तय की गई है।

उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा को लेकर शहर की धार्मिक संस्थाओं सहित मंदिर कमेटियों, मार्कीट वेलफेयर एसोसिएशनों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों से सहयोग और विशाल यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।