लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मरीजों की सहायता के लिए 67 युवाओं ने सेक्टर 17 में किया रक्तदान…

चंडीगढ़ 18.3.2024 – अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने हेतु श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा ब्लड, बैंक गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल, सोहाना एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के सहयोग से मरीजों की सहायता के लिए सेक्टर 17 चंडीगढ़ में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड कैंप कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत एवं संजोगिता के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 67 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के आशुतोष शर्मा एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, दिव्या गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।