लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

संक्रांति के पावन अवसर पर ‘एकता यूनिटी लंगर सेवा’ संस्था ने सेक्टर 45 में लंगर लगाया…

संक्रांति के पावन अवसर पर एकता यूनिटी लंगर सेवा संस्था बुरैल, सेक्टर 45 की ओर से न्यू एकता मार्किट बुशेल, सेक्टर 45 में राजेंद्रा पेंट्स एंड हार्डवेयर स्टोर एससीओ नंबर 74-75 के सामने आलू- पूरी तथा हलवा प्रसाद का भंडारा बड़े श्रद्धा भाव से लगाया गया। ये इस संस्था द्वारा लगाया गया लगातार 40 वां भंडारा है। प्रत्येक माह की 15 तारीख या जिस दिन कोई देसी महीने का शुभ वार/दिन हो उस दिन ये भंडारा लगाया जाता है। भारत भूषण कपिला ने बताया कि संक्रांति का हिंदू धर्म/संस्कृति में विशेष महत्व है। उन्होंने संक्रांति की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संक्रांति को सूर्य भगवान् की पूजा- अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि इस संस्था में 70-75 सदस्य हैं, जो सभी सहयोग करके अपना अपना सेवा कार्य में श्रद्धा भाव से सहयोग देने में परम कर्तव्य समझते हैं।

सेवा करने वालों में साधु राम जैन, भूपेंद्र शर्मा, कृपाल सिंह,राजेश शर्मा,सुरेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, रजनीश, सौरभ बिंदल, कमल शर्मा, नरेश झंग,अभय जैन, तिवारी जी, संजीव, जोगिंदर गर्ग,बिट्टू, वरिंदर्, सूरज, जतिंदर मित्तल, अनिरुध, डॉक्टर अनिल,राजिंदर जैन,पवन गुप्ता, अमित, अरुण,अशोक सहगल आदि तथा और भी संस्था के सदस्यों ने कार सेवा में सहयोग दिया।