लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 15 में बनेगी शहर की पहली आधुनिक फ़ूड स्ट्रीट : सौरभ जोशी…

चंडीगढ़, 13 मार्च ( ): अपने वार्ड नंबर 12 में चंडीगढ़ के पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.15 करोड़ रुपए से शुरू हुए जीरो वेस्ट मॉडर्न फूड स्ट्रीट परियोजना के लिए वार्ड पार्षद सौरभ जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेक्टर 15 में जीरो वेस्ट फूड स्ट्रीट स्थापित होने से यह शहर की पहली मॉडल मार्केट के रूप में काम करेगी।

जोशी ने उनके वॉर्ड अधीन आते सेक्टर 15 में बनने वाली मॉडर्न फूडस्ट्रीट के पायलट प्रोजैक्ट पर काम करने वाले संबंधित अधिकारियों से अपील की वह इस काम को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि वह जल्द से जल्द अपने वार्ड वासियों को यह स्मार्ट मार्केट उपहार के तौर पर दें सकें। जोशी ने बताया कि यह मॉडर्न मार्केट दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए एक सुखद वातावरण के साथ-साथ नॉन मोटर ट्रैफिक एवं दिव्यांगों के लिए अनुकूल वातावरण के साथ प्लास्टिक मुक्त जैसी विशेषताओं से संपन्न होगी।

जोशी ने कहा कि इस क्षेत्र को एक अति आधुनिक और सबसे सुंदर क्षेत्र में बदलना मेरा सपना है और यह परियोजना इस सपने की शुरुआत है। सौरभ जोशी ने शहर के नगर आयुक्त और सीईओ, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, अनिंदिता मित्रा के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने इस परियोजना का दृष्टिकोण शहर में लाया। जोशी ने एसई (बीएंडआर) श्री धर्मेंद्र शर्मा, एक्सईएन अजय गर्ग, एसडीओ अकील धीमान, जे.ई. मनोज और टीम के अन्य सभी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया, जो मिलकर इस परियोजना को अंजाम देंगे।

इस मौके स्थानीय वार्डवासियों एवं दुकानदारों ने भी क्षेत्र के उत्थान के लिए अद्भुत काम करने के लिए अपने पार्षद की सराहना की और धन्यवाद दिया।