लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्राचीन कला केंद्र के 53 वें अखिल भारतीय भास्कर राव नृत्य एवं संगीत सम्मलेन का शानदार आगाज 15 मार्च से टैगोर में….

प्राचीन कला केंद्र द्वारा आज सेक्टर 22 के अरोमा होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस मीट का आयोजन केंद्र के आगामी वार्षिक महोत्सव 53वें अखिल भारतीय भास्कर राव नृत्य एवं संगीत सम्मलेन का शानदार आगाज से संबंधित था जो कि 15 मार्च से टैगोर शुरू होने जा रहा है। दस दिवसीय इस सम्मलेन में देश भर से जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतिया पेश करेंगे। इस अवसर पर सम्मलेन और केंद्र के भावी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। इस प्रेस कांफ्रेंस को केंद्र की रजिस्ट्रार एवं वरिष्ठ कत्थक गुरु शोभा कौसर , सचिव सजल कौसर , डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ समीरा कौसर एवं प्रोजेक्ट प्लानिंग मैनेजर पार्थ कोसर ने संबोधित किया।

प्राचीन कला केन्द्र की पिछले 52 वर्षों से निरंतर चली आ रही संगीत एवं नृत्य से परिपूर्ण सम्मेलन को आयोजित करने की परम्परा इस वर्ष 53 वें वर्ष में प्रवेश कर गई । इस संगीतिक जमावड़े में देश के लगभग सभी कलाकारों ने अपनी मंच प्रस्तुतियों से इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई है। प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय सम्मेलन में इस वर्ष भी सधे हुए कलाकारों का जमावड़ा है और हरेक कलाकार का अपना एक विशेष महत्व है । इस बार चंडीगढ़ के कला प्रेमियों को अपनी कला के जादू जगाने बहुत से प्रतिभावान एवं सधे हुए कलाकार अपनी चुनिंदा प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इसके अलावा केन्द्र की पुरानी परंपरा के अनुसार केन्द्र कला जगत की तीन महान हस्तियों को भी सम्मानित करने जा रहा है । इनमें प्रो सौभाग्य वर्धन , विदुषी सुचित्रा मित्तरा एवं पंडित विजय शंकर मिश्रा को संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए पीकेके अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह का आयोजन इस सम्मलेन के अंतिम दिन होगा। और इस दिन माननीय राज्यपाल , पंजाब एवं प्रशासक यू टी चंडीगढ़ श्री बनवारी लाल पुरोहित जी इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे और इन हस्तियों को सम्मानित भी करेंगे ।

सम्मेलन के पहले दिन मुंबई से जाने माने वायलिन वादक श्री दीपक पंडित एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रीमती रमा वैद्यनाथन अपने समूह के साथ खूबसूरत नृत्य प्रस्तुतियां पेश करेंगे। इस सम्मलेन के पहले दिन श्री आर सी मिश्रा , आईपीएस , एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस , हरियाणा सरकार मुख्य अतिथि होंगे और सम्मलेन का उद्घाटन भी करेंगे।

Please find link of programe

https://bhaskarrao2024.my.canva.site/

regards