लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

केंद्रीय चुनाव आयोग से चंडीगढ़ संसदीय सीट को आरक्षित घोषित करने की मांग : एडवोकेट विवेक हंस गरचा …

चंडीगढ़ ( ) न्यू कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने केंद्रीय चुनाव आयोग से चंडीगढ़ संसदीय सीट को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की है। विवेक हंस गरचा ने कहा कि 12 लाख की आबादी वाले चंडीगढ़ शहर में 70 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंधित है। शहर की 30 कालोनियों और 25 गांवों को मिलाकर लगभग 4 लाख मतदाता अनुसूचित जाति-जनजाति से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह परिसीमन कर चंडीगढ़ को भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया जाए क्योंकि यह लोकसभा की इकलौती सीट है जहां पर पिछले 77 वर्ष में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इस सीट पर सामान्य वर्ग से पूंजीपति पार्टियां चुनाव लड़कर आम वोटर को खरीद गुमराह करती रही हैं और आरक्षित मतदाताओं को चुनावी युद्ध से बाहर रखा गया है। छह दशक के बाद कम-से कम एक बार तो आरक्षित वर्ग की मौका मिलना चाहिए। विवेक हंस गरचा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में उच्चाधिकारियों को पद पर आरक्षित वर्ग को छोड़ जनरल कैटागरीज के अधिकारियों की लगाया जाता है जिससे आरक्षित वर्ग के अधिकार सुरक्षित नहीं है। कम से कम इस बार चुनाव आयोग तो यह प्रयोग करके देखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा में भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में आटे में नमक के बराबर हैं। ऐसे में आरक्षित वर्ग का विकास कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर “न्यू कांग्रेस पार्टी” का शिष्ट मंडल दिल्ली चुनाव आयोग को मिलकर बात करेगा।