लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

51 युवाओं ने आईटी पार्क चंडीगढ़ में किया रक्तदान…

चंडीगढ़ 12.3.2024 – श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन इंफोसिस चंडीगढ़ के रीजनल सिक्योरिटी मैनेजर राजीव कुमार बाली के कर कमलों द्वारा किया गया और उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड कैप कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत एवं संजोगिता ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्त की कमी को पूरा करने के लिए हमारी संस्था लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने की कोशिश करती है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। आज रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और अजय कुमार ने 128 वीं बार रक्तदान किया।

इस अवसर पर शिव कावड़ महासंघ के राजीव शर्मा, राजकुमार मदान, मुकेश बंसल, गुलशन कुमार, दिव्या गुप्ता और इंफोसिस चंडीगढ़ से बलकार सिंह, मान सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।