लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्लम एरिया /कॉलोनी फैदा चंडीगढ़ में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्लम एरिया /कॉलोनी फैदा चंडीगढ़ में हेल्थ एंड हाइजीन की अवेयरनेस के लिए वूमन सोसायटी सैक्टर 45 डी चंडीगढ़ की संस्थापिका एवम अध्यक्षा पूजा बख्शी ने अपनी संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर स्लम एरिया फैदां में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया, साथ ही हेल्थ और हाइजीन के विषय में जानकारी देते हुए कहा की महिलाओं को साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है ।

वैसे भी हमें अपने घर बार व आसपास हर जगह साफ-सफाई की विशेष जरूरत है जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है।

हमारी संस्था भी हेल्थ हाइजीन विषय पर अवेयरनेस के प्रोग्राम लगातार करती रहती है आज हमारी संस्था को

फाइनेक्स लाइफ केयर चंडीगढ़ के एमडी सतदेव गर्ग और नीरज द्वारा सेनेटरी पैड में वितरण करने में अपना सहयोग दिया है संस्था तहे दिल से इनकी आभारी है।

सत्यदेव ने कहा ने कहा की हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए संस्था का सहयोग कर रहे हैं ।और जैसे भी आगे मौका होगा हम अपना योगदान देते रहेंगे ।उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। अवसर पर संस्था के एडवाइजर ओमप्रकाश मेहरा , सदस्य राजू, आरव , राबिया मलिक , नूमा मगर,वा अंजली मोहरा भी मौजूद रही।