लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देश भगत रेडियो और स्टेट बैंक ने महिला दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन किया…

चंडीगढ़: देश भगत रेडियो एफएम 107.8 आप की आवाज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन और देश भगत ग्लोबल सर्विसेज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक वॉकथॉन का आयोजन किया। इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य महा प्रबंधक विनोद जयसवाल मुख्य अतिथि और देश भगत रेडियो स्टेशन प्रमुख आरजे संघमित्रा विशिष्ट अतिथि थीं। वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाने से पहले विनोद जयसवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं के कल्याण के लिए बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर तजिंदर कौर ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि समाज में कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश भगत यूनिवर्सिटी जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को शिक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश भगत रेडियो की स्टेशन प्रमुख मैडम संघमित्रा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की महिला अबला नहीं बल्कि देश की प्रगतिशील नारी है। आर जे संघमित्रा ने कहा कि देश भगत रेडियो महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाता है। रेडियो कार्यक्रम सामाजिक कल्याण, डॉक्टरों, सिविल सेवाओं, वकीलों, न्यायाधीशों, पुलिस और समाज के अन्य प्रगतिशील क्षेत्रों में सफल महिलाओं के साथ बैठक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बाकी महिलाओं को प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर श्री संजय शर्मा महासचिव एसबीआईओए, सीएचडी, बैंक अधिकारी और स्टाफ मैम्बर उपस्थित थे।

महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता दौड़ स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय (एल एच् ओ ) सेक्टर 17 से शुरू होकर मटका चौक से होते हुए सुखना लेक पर समाप्त हुई। इसमें शहर के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।