लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह…

चण्डीगढ़ : ओम महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़ द्वारा अगले माह शिव महापुराण कथा व 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में आयोजक संस्था के पदाधिकारियों नरेश गर्ग व भूषण गुलाटी ने दी। उन्होंने बताया कि बुड़ैल, सेक्टर 45 स्थित संस्था द्वारा चौथी शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 फरवरी से किया जायेगा जिसके लिए कलश यात्रा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से मंडी ग्राउंड, सेक्टर 45 से निकाली जायेगी। तत्पश्चात शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या एक शाम श्री राधा रानी के नाम आयोजित की जाएगी जिसमें प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र जी द्वारा भजन गायन किया जायेगा। शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना सांय 4 बजे से होगी जिसमें भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज कथाव्यास होंगे। पदाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया सेवादल द्वारा 8 मार्च को जरूरतमंद 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जायेगा।इस दिन पहले दोपहर एक बजे से प्रीति भोज होगा। दोपहर 3 बजे से शुभ विवाह रचाया जायेगा जबकि सांय 5 बजे विदाई होगी।

इस अवसर पर पूनम कोठारी, सोनू गर्ग, रिंकू जैन, मोनू गर्ग, मनीष व अभिषेक श्रीवास्तव आदि की भी उपस्थित थे।